फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clashes between two parties, more than six injured

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, छह से अधिक घायल

Tue, 20 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties, more than six injured
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भैसही उर्फ भैसवरिया में खलिहान की जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को ग्राम चेरापुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से छह से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसही उर्फ भैसवरिया में महिला प्रधान बबली गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के बीच खलिहान की भूमि लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी बात को लेकर ग्राम पंचायत के चेरापुर में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठिया चटकी और ईंट पत्थर भी चले। मारपीट में प्रधान पक्ष से कैलाशी देवी, राम प्यारे, संचित गुप्ता, शंभू गुप्ता घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से राजेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता निवासी चेरापुर, दिलीप गुप्ता तथा बैजनाथ गुप्ता निवासी कुशहवा घायल हो गए। दोनों पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed