{"_id":"6ad90180642eb9aa500d1c7d","slug":"clash-during-immersion-procession-one-person-sustains-head-injury-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159323-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विसर्जन जुलूस में मारपीट, एक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विसर्जन जुलूस में मारपीट, एक का सिर फटा
विज्ञापन
खलीलाबाद में मूर्ति विसर्जन को लेकर निकला जुलूस-संवाद
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न नदी और तालाबों में मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट बंद कर दी गई, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो, मूर्तियों के जाने के बाद बिजली बहाल हुई। दूसरी तरफ मेंहदावल में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक का सिर फट गया। पुलिस ने इसमें दो पर प्राथमिकी दर्ज की।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस में श्रद्धालु नर-नारी आस्था से अभिभूत होकर नाचते-गाते नजर आए। देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन होता रहा। इसी तरह से बुधवार को कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
जिले में मूर्ति विसर्जन मंगलवार को शुरू हुआ। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के आमी नदी मगहर के अस्थायी पोखरा, अजगईबा पाट, बालूशासन पाट, बूधा कला, चंगेरा मंगेरा और कोनी घाट पर मूर्तियां विसर्जित हुईं। खलीलाबाद शहर में सभी मूर्तियां एक लाइन में जुलूस लेकर निकलीं। जुलूस शुरू होते ही शहर की बिजली गुल कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि जुलूस में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लाइटें लगी थीं, जिसकी रोशनी में श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। करीब पांच घंटे तक लाइट कटी रही। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में जिस रास्ते से जुलूस जाना था वहां भी लाइटें काट दी गई थीं। वहीं दुधारा क्षेत्र में कठिनईया पुल, सिकरिया नाला, भगौसा घाट, टिकरिया पुल, राजघाट पुल और कुछ मूर्तियां गांव के पोखरे में विसर्जित की गईं।
धनघटा क्षेत्र में बिड़हरघाट, कटार मिश्र घाट, मुखलिसपुर, प्रजापतिपुर कुआनों नदी घाट, सिकरीगंज पुल, सांखी घाट, मूड़ाडीहाघाट, मांझा चहोड़ा घाट, रामबाग घाट, पिड़िया घाट पर मूर्ति विसर्जन किया गया। महुली क्षेत्र में राजघाट हरिहरपुर, बारोड़ी, मुखलिसपुर, पिड़िया घाट, सांखीघाट, शनिचरा बाबू, सिसवनिया घाट में मूर्ति विसर्जन किया गया। मेंहदावल क्षेत्र में मुहिया पुल, बढ़ैया पुल, करमैनी पुल, गगनई नाला, हरना पुल, विसौवा ताल, मरवटिया पोखरा, सिकड़ा में मूर्तियां विसर्जित हुईं।
बखिरा क्षेत्र में ढोढ़िया नहर, बखिरा झील, बालूशासन, भगठी पुलिया, गोनहा घाट, सांगठ, शनिचरा झील, सौरहा पुल, पड़रिया पुल, रमवापुर पुलिया पर विसर्जन हुआ। बेलहर कला क्षेत्र में राजघाट, भेड़ौरा पिकौरा, शुड़िया पुल, पड़रिया घाट तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र में मुसहरा, बौरव्यास, जमया ताल, पाखापार में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक चलता रहा और लोगों ने श्रद्धा के साथ मां जगदंबा की विदाई गाजे-बाजे के साथ की। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु आस्था के वशीभूत होकर झूमते-नाचते नजर आए।
-- -- -- -- --
विसर्जन जुलूस में दो युवकों को पीटा, सिर फटा, प्राथमिकी दर्ज
मेंहदावल। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बर्तनहिया बाजार में मूर्ति के साथ जा रहे युवक को लाठी-डंडा और रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
औरही निवासी नीरज तिवारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8:00 बजे वह नगर में विसर्जन में शामिल था। आरोप है कि सानी केवटलिया के विनय साह व एक अज्ञात साथी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बचाने आए रवि साहनी को भी आरोपितों ने पीटा। जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। मेंहदावल पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -
सतर्क रहा पुलिस और प्रशासन
मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और प्रशासन का अमला पूरी तरह से सतर्क रहा। मूर्ति विसर्जन स्थलों के साथ ही विसर्जन जुलूस के संवेदनशील रास्तों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। डीएम अनुज मलिक व एसपी संदीप कुमार मीना ने शहर में जुलूस का जायजा लिया। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी विसर्जन जुलूस के दौरान भ्रमण करके मौके का जायजा लेते रहे।
-- -- -- -- -- -
तैनात रहीं एंबुलेंस, अस्पतालों में रहे बेहतर इंतजाम
मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था को लेकर सभी विसर्जन स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती की गई थी। यही नहीं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व न्यू पीएचसी पर आकस्मिक चिकित्सा के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। विभिन्न चौराहों पर भी एंबुलेंस की यूनिट तैनात रही।
-- -- -- --
आमी तट पर बने अस्थायी पोखरे में हुआ विसर्जन
मगहर। खलीलाबाद जिला मुख्यालय के साथ-ही-साथ आसपास आमी नदी तट पर बने अस्थायी पोखरे में मूर्तियां विसर्जित की गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय से आने वाली मूर्तियों की शोभायात्रा का जुलूस नगर के काजीपुर चौराहे से निकलकर जामा मस्जिद, केला बाग, रानी बाजार, तिवारी टोला, आर्य समाज मंदिर, तकिया बाजार, नई बाजार होते हुए धोबी टोला, सूती मिल चौराहा, शेरपुर के रास्ते पुलिस चौकी तक गया। इसके बाद काजीपुर से गांधी आश्रम चौराहा होते हुए आमी नदी के तट के पास विसर्जन स्थल पर बने अस्थायी पोखरे में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। आमी नदी के किनारे बने अस्थायी विसर्जन स्थल पर डीएम, एसपी के साथ ही एडीएम, एएसपी, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
जगह-जगह लगाया गया भंडारा
मगहर। दुर्गा पूजा दशहरा के मौके पर नगर में व्यापारियों द्वारा विभिन्न जगहों पर भंडारा लगाया गया, जिसमें दूर-दराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर में दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न मोहल्लों एवं चौराहों पर व्यापारी समाज के द्वारा भंडारे लगाए गए। भंडारे का प्रसाद स्वरूप निकलने वाली शोभायात्रा दौरान माता दुर्गा की झांकियों का दर्शन करने के लिए दूर-दराज इलाके से आए ग्रामीणों ने भी ग्रहण किया। नगर के एसबीआई बैंक के निकट, व्यापार मंडल तकिया बाजार, नवयुवक मंडल रानी बाजार, काजीपुर चौराहे आदि जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।