फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims of Nagar Palika failed, drains remained incomplete, city residents are facing problems

Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका के दावे फेल, अधूरे रह गए नाले, शहरवासी झेल रहे परेशानी

Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Claims of Nagar Palika failed, drains remained incomplete, city residents are facing problems
पूर्वी बंजरिया में ओवरफ्लो होकर बह रहा है नालों का पानी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर में जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था किए जाने का पालिका प्रशासन का दाव फेल नजर आ रहा है।
कारण यह है कि कहीं पर नाले अधूरे पड़े हुए हैं तो कहीं अभी निर्माण कार्य चल रहा है। पूर्व में बने नाले भी आपस में नहीं जोड़े जा सके हैं। यही नहीं जहां पर नाले बने हैं वह भी कई जगह टूट गए है। इसके कारण बारिश होने पर शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिसका खामियाजां मोहल्लेवासियों के साथ ही दुकानदारों को झेलना पड़ रहा है।
पूर्व के वर्षाें में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भारी जलभराव की स्थिति बन रही थी। इसके कारण लोगाें को आने- जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। सड़क को काटकर पानी की निकासी करनी पड़ी थी। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने शहर में नालों को निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

इसमें एआरटीओ ऑफिस से पटखौली तक नाला बनाया गया है, लेकिन यह नाला कहीं से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही मोहद्दीनपुर में भी नाला बनाया गया है, यहां पर नाला आपस में नहीं जुडे़ हैं। स्टेशन रोड पर अभी नाले का निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed