फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims of door-to-door garbage collection fail in 25 wards of the city

Sant Kabir Nagar News: शहर के 25 वार्डों में डाेर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दावे फेल

Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Claims of door-to-door garbage collection fail in 25 wards of the city
- ठप पड़ी है घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था
विज्ञापन

- कूड़ा एकत्र करने के लिए लगाई गई एजेंसी का अनुबंध समाप्त
- जगह-जगह दिख रहा कूड़ा, पालिका बेफिक्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख पहुंच गई। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था ठप पड़ी है तो सीमा विस्तारित क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण जगह- जगह कूड़ा दिख रहा है। जिससे उठ रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खलीलाबाद शहर 25 वार्डों में बंटा है। पूर्व में यहां घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था चल रही थी। इस दौरान पालिका के सफाईकर्मी घर-घर जाकर गीला, सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करते थे और उनका निस्तारण किया जाता था, लेकिन पिछले दो साल से घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था ठप हो गई है। कारण यह बताया जा रहा है कि कूड़ा एकत्र करने के लिए लगाई गई एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो गया है। दुबारा अनुबंध नहीं हुआ। ऐसे में कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाई गए ठेले जलकल के कार्यालय परिसर में बेकार पड़े हुए हैं। घर-घर कूड़ा कलेक्शन ठप होने से लोग कहीं पर भी कूड़ा फेंक दे रहे हैं। इसके इर्द-गिर्द छुट्टा पशु मड़राते रहते हैं, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीमा विस्तारित क्षेत्रों में हो रही है। वहां पर न तो कहीं पर कूड़ा पात्र रखा गया है और न ही नियमित सफाई हो रही है। शहर के निवासी राजमन, सुरजीत आदि ने कहा कि फिर से घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू किए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन



शहर में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। इसके लिए शहर को कई क्षेत्रों में बांटा गया है। प्रयास यह हो रहा है कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था फिर से शुरू हो सके। ठेलों को ठीक कराया जा रहा है, ताकि इसका उपयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed