फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Claims are useless, thousands of injuries are found on the highway

Sant Kabir Nagar News: दावे बेकार, हाईवे पर मिल रहे जख्म हजार

Tue, 11 Mar 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Claims are useless, thousands of injuries are found on the highway
नेदुला चौराहे के पास हाईवे की टूटी सड़क।
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें लगातार हो रही है। इनमें अधिकारियों की ओर से सड़कों पर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को हाईवे पर उबड-खाबड़ सड़क पर सफर करना पड़ रहा है। इसके साथ ही हाईवे पर कई जगह कट बने हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले में टेमा रहमत से मगहर ओवरब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा समितियों की बैठक होती है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि हाईवे के सफर में आने वाली बाधाएं दूर कर ली जाए, लेकिन अब तक समस्या बनी हुई है। सड़क कई जगह उबड़ खाबड़ है, जिससे वाहनों के गुजरने के दौरान हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं नेदुला, सरैया बाईपास, डीघा, मगहर दुर्गा मंदिर, भुवरियां, भुजैनी, कांटे, बूधा सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क पार करने के लिए जगह छोड़ी गई है। इन स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। साथ ही कई जगह पर लोगाें ने अवैध रूप से डिवाइडर को काटकर रास्ता बना लिया गया है। लोग इससे होकर सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति नवीन मंडी के सामने, धौरहरा के पास सहित विभिन्न स्थानों पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह टूट गए हैं डिवाइडर : हाइवे के बीच में बने डिवाइडर कई स्थानों पर टूट गए हैं। जिससे लोग डिवाइडर पार कर लेते हैं। इससे भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं कई स्थानों पर संकेतक भी बेकार हो गए हैं। इस पर भी किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed