फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City residents wandering for copy of family register

Sant Kabir Nagar News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भटक रहे शहरवासी

Wed, 27 Sep 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
City residents wandering for copy of family register
नगरपालिका कार्यालय में खड़े फरियादी।संवाद
नगर पालिका और नगर पंचायतों में नहीं मिल रही परिवार रजिस्टर की नकल, तहसील और नगर प्रशासन एक दूसरे पर झाड़ रहे पल्ला
विज्ञापन

आवेदन लेकर नगर पालिका पहुंच रहे लोग तो लेने से कतरा रहे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए शहरवासी परेशान हैं। लोग नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, पर उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल रही है। तहसील प्रशासन और नगर प्रशासन एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। लोग आवेदन लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारी आवेदन लेने इन्कार कर रहे हैं। इससे लोगों को जमीन की रजिस्ट्री, वरासत, लाइसेंस बनवाने और आधार कार्ड बनवाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
पूर्व में परिवार रजिस्टर की नकल नगर पालिका और नगर पंचायत जारी करते थे। इधर, नगर पालिका और नगर पंचायत लोगों के आवेदन नहीं ले रहा है। इससे लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नगर पालिका खलीलाबाद में प्रतिदिन छह से सात लोग परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन जमा करने जाते हैं, पर उनका आवेदन नहीं लिया जाता है। जिले में एक नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। लोगों को परिवार रजिस्टर के लिए नगर प्रशासन और तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। नगर प्रशासन तहसील पर नकल देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है, वहीं तहसील प्रशासन नगर प्रशासन पर परिवार रजिस्टर की नकल देने की बात कहकर पल्ला झाड़ता है। जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन तर्क दे रहा है कि यहां से मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। परिवार रजिस्टर के बगैर किसी का कोई काम नहीं रुकता है। यदि कहीं कोई समस्या हो तो उसे उच्चाधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार रजिस्टर की जरूरत थी, जमीन की रजिस्ट्री करानी थी, पर नगर पंचायत आवेदन नहीं ले रहा है। इससे समस्या बढ़ गई है, तहसील से कुछ नहीं बताया जा रहा है। अब यह कैसे बनेगा, समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव निषाद, निवासी मेंहदावल

परिवार रजिस्टर के लिए आवेदन करने आए थे, पर यहां आवेदन नहीं लिया जा रहा है और बताया जा रहा है कि तहसील से मिलेगा। तहसील में लेखपाल से संपर्क करने पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। लेखपाल भी दौड़ा रहे हैं।
- श्रीकांत निवासी, खलीलाबाद शहर मड़या

तीन दिन से परिवार रजिस्टर के लिए नगर पालिका में आ रहे हैं। कर्मचारी आवेदन लेने से कतरा रहे हैं, वरासत कराना है और उसमें परिवार रजिस्टर की नकल मांगी गई है, अगर यह नहीं मिला तो वरासत नहीं हो पाएगा।
- कादीर अहमद, औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद
00000000000000
बेलहर नगर पंचायत पर परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आए थे, आधार कार्ड बनवाने में जरूरत थी, यहां इसकी कोई जानकारी नहीं मिली, अब तहसील से ही बनवाना पड़ेगा, इसके लिए लेखपाल से संपर्क किया जा रहा है।
हरि प्रसाद, निवासी बेलहर

नगर पालिका के एक्ट में परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने का प्रावधान नहीं है, पूर्व नकल जारी की जा रही थी, बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद इस पर रोक लग गई, तहसील से वरासत प्रमाणपत्र जारी हो रहा है।

विनय कुमार मिश्र, ईओ

यदि किसी के परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो वरासत प्रमाणपत्र के लिए तहसीलदार के पास आवेदन किया जाता है, उसमें लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट लेने के बाद तहसीलदार के स्तर से वरासत प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed