{"_id":"60e490758ebc3ec25207cd2a","slug":"chori-in-jwelers-shop-khalilabad-news-gkp400902085","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से डेढ़ लाख के जेवरात ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से डेढ़ लाख के जेवरात ले उड़े टप्पेबाज
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
- घटना से आसपास के दुकानदार भी सहमें
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मंगलवार को दोपहर में धनघटा थाना रोड पर स्थित सराफा की दुकान से दो टप्पेबाज करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात लेकर गायब हो गए। घटना से पीड़ित दुकानदार अवाक रह गया। बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाली। पुलिस टप्पेबाजों की पहचान करने में जुटी हुई है।
महुली क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी कमलेश वर्मा धनघटा में दीपक ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान संचालित करते हैं। कमलेश ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब दो युवक दुकान पर आए। युवकों ने सोने की माला दिखाने को कहा। माला देखते समय नजर बचाकर 14 अदद सोने का झुमका वह ले लिए और थोड़ी देर में आने की बात कहते हुए तेजी के साथ दुकान से निकल गए। पीड़ित ने बताया कि टप्पेबाज के जरिए ले जाया गया जेवर 40 ग्राम सें अधिक था। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है। टप्पेबाजों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया। उम्मीद है कि जल्द ही टप्पेबाज पुलिस की पकड़ में होंगे।