फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cho trying to sucide

Sant Kabir Nagar News: एक साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से आहत सीएचओ पहुंचा आत्मदाह करने

Fri, 31 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
cho trying to sucide
- पहले से तैनात एसडीएम और पुलिसकर्मियों ने अभिरक्षा में लिया
विज्ञापन

- सूचना पर सीएमओ कार्यालय पहुंचे अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया हंगामा
- अप्रैल और मई में प्रोत्साहन राशि के भुगतान का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने पर आत्मादाह करने सीएमओ कार्यालय पहुंच गया। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद एसडीएम और कोतवाल ने उसे अभिरक्षा में लेकर सीएमओ कार्यालय में बैठा दिया। सीएचओ ने बताया कि प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से ऐसा कदम उठाया। सूचना पर अन्य सीएचओ भी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अप्रैल और मई में बकाये के भुगतान के आश्वासन पर माने।
सेमरियावां क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ नवी रसूल को मानदेय के साथ ही हर माह 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी मिलता है। उन्हें पिछले एक साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। नवी रसूल ने बृहस्पतिवार को सुसाइट नोट लिखा और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

सुसाइट नोट में लिखा कि वह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महदेव पर कार्यरत है। एक साल से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते वे थक गए। इस वजह से अब वह सीएमओ कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ के जरिए सीएम को हुए ट्वीट को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और सीएमओ कार्यालय पर शुक्रवार सुबह से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। सीएचओ नवी रसूल शुक्रवार की सुबह 10 बजे सीएमओ कार्यालय पर पेट्रोल लेकर पहुंच गए। वहां पहले से ही एसडीएम और कोतवाल मौजूद थे। उन्होंने उसे अभिरक्षा में ले लिया और सीएमओ कक्ष में ले जाकर बैठा दिया।
इस दौरान साथी सीएचओ भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद अधिकारियों ने सभी सीएचओ को सीएमओ के कक्ष में बुलाया और वार्ता किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सीएचओ नवी रसूल के बकाया के भुगतान के लिए सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह और अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने महानिदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय पर बातचीत किया। जिसके बाद अप्रैल और मई माह में सभी बकाए के भुगतान का आश्वासन मिला। इसके बाद नवी रसूल माने और वापस घर लौट गए। इस दौरान एसडीएम रमेश चंद्र, कोतवाल सर्वेश राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



आशा कार्यकर्ताओं को भी दो साल से नहीं मिला है प्रोत्साहन राशि
संतकबीरनगर। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कार्यरत करीब 1,200 आशा कार्यकर्ताओं को भी दो साल से प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह मिलता है। इसके साथ ही 15वें वित्त के तहत तैनात जिले के 46 सीएचओ को प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। सीएचओ नवी रसूल के समर्थन में 46 सीएचओ ने सीएमओ से बकाए के भुगतान की मांग की है।



घर का खर्च नहीं चला पा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में आत्मदाह के लिए पहुंचे सीएचओ नवी रसूल ने कहा कि प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से घर का खर्च नहीं चला पा रहे हैं। हर माह 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में भी मिलता है। एक साल से अधिकारियों ने इस धनराशि का भुगतान नहीं किया। इसके लिए कई बार अधिकारियों से मिला पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। इस वजह से यह कदम उठाया है। सीएचओ संदीप पांडेय ने कहा कि प्रोत्साहन राशि के लिए कई बार सीएमओ कार्यालय का चक्कर लगाया गया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आर्थिक समस्या उठानी पड़ रही है।




15वें वित्त के तहत तैनात सीएचओ का प्रोत्साहन राशि की धनराशि शासन स्तर से ही प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में भुगतान कैसे किया जाएगा। महानिदेशक कार्यालय से बकाया भुगतान के लिए बातचीत की गई है। वहां से आश्वासन मिला है कि अप्रैल माह में बकाया भुगतान की धनराशि भेज दी जाएगी। धनराशि आते ही सीएचओ को भुगतान कर दिया जाएगा।
- डॉ. अनिरूद्घ सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed