फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children who performed well were honoured on Children's Day at Surya School.

Sant Kabir Nagar News: सूर्या स्कूल में बाल दिवस पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Children who performed well were honoured on Children's Day at Surya School.
सूर्या स्कूल में सम्मानित हुए बच्चे
संतकबीरनगर(वि.)। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बाल दिवस पर आयोजित बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खास तौर पर ‘हॉन्टेड गुफा’ बनाकर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को विद्यालय ने सराहा। उनकी इस अनोखी प्रस्तुति ने दर्शकों व अभिभावकों का मन मोह लिया था। उत्कृष्ट प्रयास के लिए उन्हें शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार दिए गए। प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दोनों ने छात्रों की रचनात्मकता, टीम वर्क और मेहनत की जमकर तारीफ की। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाते हैं और आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। अभिभावक भी बच्चों की इस उपलब्धि से गदगद और उत्साहित दिखे। विद्यालय परिवार का यह कदम छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed