फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children received identity cards at Gaganai Babu Composite School, their faces lit up.

Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में बच्चों को मिला परिचय पत्र, खिले चेहरे

Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Children received identity cards at Gaganai Babu Composite School, their faces lit up.
कंपोजिट स्कूल गगनई बाबू में परिचय पत्र पाकर गदगद स्कूली बच्चे । स्राेत - ​शिक्षा विभाग
मेंहदावल। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गगनई में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए बुधवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह के रूप में सभी 452 नामांकित छात्रों को विद्यालय के संसाधनों से परिचय पत्र बनवा कर क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के हाथों से वितरित करवाया। परिचय पत्र पर अपने फोटो सहित अन्य विवरण देख बच्चों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन

बच्चों को उनका परिचय पत्र गले में टांगते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को निजी विद्यालयों की तरह सुंदर व आकर्षक बनाने की मंशा है। एक तरफ स्कूलों में सरकार एमडीएम, किताब, ड्रेस, जूता-मोजा नि:शुल्क डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराती है। विद्यालयों में पूर्णतया योग्यता धारी शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी को बदलते समय के अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों को सभी बुनियादी सुविधाएं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। अब परिषदीय विद्यालय किसी भी कॉन्वेंट स्कूल से बेहतर साबित होने लगे हैं। इस दिशा में नौनिहालों के गले में परिचय पत्र एक सकारात्मक कदम है। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र और अनीता त्रिपाठी ने बताया कि परिचय पत्र कार्ड प्लास्टिक, लेमिनेटेड एवं फीता निशुल्क देने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed