{"_id":"682a285b638d3b00ca066bdb","slug":"children-of-council-schools-will-also-become-proficient-in-sports-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132782-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेलों में भी निपुण बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेलों में भी निपुण बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राइमरी स्कूलों के बच्चे शतरंज व कैरम सहित अन्य खेल विधाओं में भी निपुण होंगे। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों को अब प्राथमिक स्तर से गति दी जाएगी। इसके लिए जुलाई माह से प्राइमरी स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट भी मिलेगा। बच्चों को एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेल विधाओं में भी पारंगत बनाया जाएगा।
जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 805 प्राथमिक विद्यालय, 250 कंपोजिट विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयाें में 98 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। परिषदीय स्कूलों को जुलाई में स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये की दर से यह राशि आवंटित की जाती है।
इससे विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इन विद्यालयों के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। इससे पहले अंतर विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वे अपने कौशल को निखार सकेंगे।