फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children need proper education, values and guidance: Dheerendra

बच्चों को सही शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन जरूरी : धीरेंद्र

Mon, 21 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 21 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Children need proper education, values and guidance: Dheerendra
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण की शुरूआत सोमवार को हुआ। जिसका शुभारंभ डॉयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण में पाठ योजना, जीवन कौशल, समावेशी शिक्षा, पुस्तकालय उपयोगिता, नेतृत्व क्षमता, सुरक्षा एवं संरक्षा, संस्कृत, गणित, अंग्रेजी भाषा, नैतिकता एवं मूल्यबोध, नवाचारी शिक्षण, सुरक्षा एवं संरक्षा आदि विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों का छात्रों से आत्मीय संबंध, कक्षाओं में नामांकन बढ़ाना, छात्रों का सर्वांगीण विकास करना व छात्र हित में प्रत्येक समुचित कार्य करना इत्यादि पर बल दिया गया। उन्होंने कहाकि शिक्षक भविष्य के निर्माता होते हैं। इसलिए बदलते समय, तकनीकी प्रगति तथा नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

यह संपूर्ण मॉड्यूल शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की मूल भावना को समझने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहाकि बाल केंद्रित तथा समावेशी शिक्षण की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही शिक्षण प्रकिया को किस प्रकार आनंददायक तथा प्रभावशाली बनाए जाए पर केंद्रित रहेगा कहा कि शिक्षकों के कंधों पर भारत के भविष्य का निर्माण करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतः यह आवश्यक है कि आपने अपने आप को इन प्रशिक्षणों के माध्यम से समय समय पर अपडेट करते रहें। बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं उन्हें जिस प्रकार तराशा जाता है वह उसी प्रकार ढल जाते हैं। बच्चों को यदि सही शिक्षा, संस्कार व मार्गदर्शन दिया जाए तो वह देश को प्रगति व विकास के मार्ग पर ले जाते हैं। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed