{"_id":"65e0d205e656f0aa89072f04","slug":"children-falling-prey-to-viral-infection-icu-full-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110545-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वायरल की चपेट में आ रहे बच्चे, आईसीयू फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वायरल की चपेट में आ रहे बच्चे, आईसीयू फुल
Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल का हाल, रोजाना चार से पांच बच्चे को भर्ती कर हो रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह, शाम और रात में जहां ठंड का एहसास हो रहा है तो वहीं दिन में मौसम गर्म बना रह रहा है। इस बदलाव के कारण बड़े ही नहीं बच्चों का भी स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जिला अस्पताल के ओपीडी में आने वाले बच्चों की संख्या में लगभग पचास फीसदी वायरल के रोगी के आ रहे हैं। जिन्हें रात में तेज बुखार, खासी, उल्टी-दस्त, कंपकंपी की शिकायत है। इनमें से कुछ का इलाज आईसीयू में भर्ती कर किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में रोजाना 100 से 150 बच्चे उपचार के लिए आ रहे हैं। जिनमें से लगभग साठ फीसदी मरीज वायरल के हैं। जिन्हें उल्टी-दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खासी, सांस फूलने की शिकायत है। इनमें से कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें झटका आने की भी शिकायत है। ऐसे मरीजों को 10 बेड के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
पिछले एक सप्ताह के आईसीयू की स्थिति
आईसीयू में भर्ती पिछले एक सप्ताह में भर्ती बच्चों पर नजर डाले तो 24 फरवरी को दो बच्चे उल्टी-दस्त, 25 फरवरी को छह मरीज बुखार व उल्टी-दस्त के आए। इसी तरह 26 फरवरी को तीन बच्चे, 27 को पांच, 28 को पांच और 29 को बुखार व झटका के दो मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मास्क पहनें और गर्म पानी पीएं
शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र का कहना है कि मौसम में बदलाव से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क पहने और गर्म पानी का प्रयोग करें। वहीं शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सैय्यद वामिक का कहना है कि मौसम को हल्के में न लें। बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इन दिनों वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले बच्चों में करीब साठ प्रतिशत वायरल फीवर, डायरिया, तेज बुखार के आ रहे हैं। उल्टी दस्त होने पर ओआरएस का घोल दें और तेज बुखार होने पर चिकित्सक से जांच कराएं।