फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children engaged in cultural programs gave a captivating presentation

Sant Kabir Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 29 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children engaged in cultural programs gave a captivating presentation
मगहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती नेहरू कृषक इंटर कॉलेज की छात्राएं।
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनमोहक अंदाज में पेश किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद के बच्चों ने सरस्वती वंदना वीणा वादिनी वर दे।
इसके बाद अपर प्राइमरी स्कूल बकहा के छात्र ने गणेश वंदना ओम गणेशाय नमः। बैदिक गुरुल के छात्र के शक्ति-भक्ति के संगम से नृत्य योग की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय बघौली के छात्र-छात्राओं नेस्वागत गीत स्वागतम, सांसों की सरगम गाए, सुस्वागतम, सुनाकर लोगों को आनंदित किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद के बच्चियों ने विश्व प्रेम की ओढ़ चदरिया पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के बच्चों ने कबीर की साखी पर आधारित दोहे की खूबसूरत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद की तरफ से भोजपुरी नृत्य व साड़ी नृत्य पेश किया गया। अपर प्राथमिक विद्यालय तांमा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
कबीर की साखी पर आधारित नृत्य नाटिका नेहरु कृषक इंटर काॅलेज, सरस्वती विद्या मंदिर भोजपुरी गीत आदि प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर महंत विचारदास, संस्थापक सदस्य शिवकुमार गुप्त, संस्थापक सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, चेयरमैन अनवरी बेगम, चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी आदि मौजूद रहे। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed