फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children did not get mid day meal for one month, headmistress suspended

Sant Kabir Nagar News: एक माह से बच्चों को नहीं मिला मध्याह्न भोजन, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Tue, 08 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Children did not get mid day meal for one month, headmistress suspended
-खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल की रिपोर्ट पर बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- मेंहदावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फरदहा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरदहा की प्रधानाध्यापिका बच्चों को एक माह से मध्याह्न भोजन नहीं दे रही थी। जांच में पहुंचे बीईओ को भी ठीक तरीके से जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही प्रधानाध्यापिका के पति को विद्यालय में हस्तक्षेप रहता है। इससे पठन-पाठन का स्तर खराब हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बीईओ पौली और बीईओ मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया है।

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल ने 22 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय फरदहा का निरीक्षण किया था। विद्यालय में जुलाई में एक दिन भी भोजन नहीं बना था। पूछने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रधान चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, जबकि प्रधान का कहना था कि प्रधानाध्यापिका कभी उनके पास हस्ताक्षर के लिए नहीं आई। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पति हस्तक्षेप करते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प की स्थिति सही नहीं है। विद्यालय पर गंदगी है, पंखे बंद पड़े हैं, विद्यालय का शौचालय गंदा पड़ा है। उससे दुर्गंध आ रही थी। रसोइया पंजिका पर तीन दिनों से हस्ताक्षर नहीं बना था। निपुण भारत मिशन से जुड़े अभिलेख विद्यालय में नहीं मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका को केवल अपने वेतन, भत्तों एवं अधिकारों की चिंता है। विद्यालय के कार्यों में उनके पति का हस्तक्षेप होता है। छात्रों से इनका व्यवहार सही नहीं है। छात्रों को भूखा रखती हैं। बीईओ की रिपोर्ट पर प्राथमिक विद्यालय फरदहा की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी देवी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी पौली और खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल को सौंपी गई है। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed