फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children are at risk of hypothermia in cold weather

Sant Kabir Nagar News: ठंड में बच्चों को हाइपोथर्मिया का खतरा

Tue, 14 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children are at risk of hypothermia in cold weather
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे का इलाज करते बाल रोग विशेषज्ञ। 
संतकबीरनगर। ठंड के चलते छोटे बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा बना रहता है। इस खतरे से बचने के लिए कंगारू मदर केयर काफी कारगर साबित हो रहा है। चिकित्सक भी इसकी सलाह देते है। इस पद्धति के अनुसार मां अपने बच्चे सीने से लगाकर रखती है। जिससे तापमान सामान्य रहता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि मां और शिशु के बीच स्किन-टू-स्किन संपर्क कंगारू केयर कहलाता है। इसके हर एक सेशन में मां कुछ घंटों के लिए शिशु को अपने सीने से लगाकर रखती है। शिशु को डायपर के अलावा और कुछ नहीं पहनाया जाता है। जिले में गर्भकाल में देखभाल न होने के कारण नवजात शिशु समय से पहले ही जन्म ले रहे हैं। वहीं, अवैध अस्पताल भी इसका मुख्य कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब बच्चा ठंडा बुखार से पीड़ित होता है तो देखभाल के इस तरीके में शिशु को मां के सीने से लगाकर गर्माहट दी जाती है, इससे शिशु तेजी से विकास करता है। उन्होंने बताया कि लगातार स्तनपान व केएमसी देने से 85 फीसदी शिशु स्वस्थ हो जाते हैं। कम वजन या समय से पहले जन्मे शिशुओं में स्वयं को गरम बनाए रखने की क्षमता नहीं होती। ऐसे में तापमान सामान्य से कम होने पर शिशु को हाइपोथर्मिया हो सकता है और वह गंभीर बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विधि को अपनाने से प्रसव के बाद प्लेसेंटा/आंवल जल्दी बाहर आने के साथ ही मां का दूध भी जल्दी उतरता है। केएमसी प्रशिक्षित नर्सें शिशुओं को मां के सीने से इस प्रकार लगाकर रखती हैं कि मां की त्वचा से शिशु की त्वचा का लगाव हो सके। सुविधा के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए एक गाउन, एक थर्मामीटर, एक केएमसी रैप और एक बेबी कैप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed