{"_id":"687fcd4585113f28f6090375","slug":"child-welfare-committee-enquired-about-the-condition-of-children-of-women-prisoners-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135888-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाल कल्याण समिति ने महिला बंदियों के बच्चों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाल कल्याण समिति ने महिला बंदियों के बच्चों का जाना हाल
Tue, 22 Jul 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव सोमवार को जिला कारागार पहुंचे। जहां पर जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे अवस्यक बालकों की देखरेख, स्वास्थ्य एवं उनको प्राप्त होने वाली सुविधाओं आदि का हाल जाना।
निरीक्षण के दौरान उन महिला बंदियों के अवयस्क बालक-बालिकाए जो उनकी संरक्षकता से अलग निवास कर रहे है उनकी देखरेख, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। समिति के अध्यक्ष ने ऐसे बालकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन दिया। जिला कारागार में निरुद्ध ऐसे बालकों का विशेष देखरेख करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधीक्षक कुलदीप सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य डाॅक्टर अजय कुमार पांडेय, गया लाल वर्मा, गीता सिंह, राना परवीन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।