फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chief Minister will come today and will give a gift of 15 billion

Sant Kabir Nagar News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 15 अरब की सौगात

Sun, 25 May 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today and will give a gift of 15 billion
संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई को जिले में आ रहे हैं। वह 15 अरब की विकास परियाेजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अमला सुबह से ही कार्यक्रम स्थल तामेश्वरनाथ धाम में जुटा रहा। तामेश्वनाथ धाम परिसर की सफाई के साथ ही हेलीपैड बनाने का कार्य चलता रहा। इसके साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना दो दिन पहले आई तो प्रशासन ने कार्यक्रम कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में तैयारियां शुरू की। डीआईडी, डीएम और एसपी हेलीपैड और ग्राउंड का जायजा लिया, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन हो गया है। अब मुख्यमंत्री तामेश्वरनाथ धाम आएंगे। वहां पर वह तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआईजी दिनेश कुमार पी, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया सहित प्रशासनिक अमला रविवार को दिनभर व्यवस्था में जुटा रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तामेश्वरनाथ धाम के शिव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही पूजा भी करेंगे। परिसर में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बीच डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने हेलीपैड व सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एडीएम जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ एसपी ने कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीएम के आगमन पर वीआईपी आने की संभावना को देखते हुए वाहन पार्किंग, रूट व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तामेश्वरनाथ धाम जाने वाली सड़क की मरम्मत भी कराई गई है। मुख्यमंत्री यहां पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed