फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chief constable of Mission Shakti Centre received a commendation letter

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति केंद्र की मुख्य आरक्षी को मिला प्रशस्ति पत्र

Tue, 11 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chief constable of Mission Shakti Centre received a commendation letter
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली खलीलाबाद में तैनात मुख्य आरक्षी अंजु सिंह को उनकी निष्ठा व लगन से ड्यूटी करने के साथ ही सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन भली-भांति करने प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया। एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली खलीलाबाद का निरीक्षण किया था। उस दौरान सभी रजिस्टरों का रख-रखाव सुव्यवस्थित एवं प्रविष्टियां पूर्ण पाई गईं। पूछे गए प्रश्नों का मुख्य आरक्षी ने कुशलता एवं आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया था। एसपी ने मुख्य आरक्षी के कार्य की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र सौपा। साथ ही कहा कि वह आने वाले समय में भी इसी प्रकार पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति एवं जनपद की प्रतिष्ठा व गरिमा को बनाए रखते के लिए अपना योगदान देती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed