फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhibra's team emerged victorious in the quarter-final match.

Sant Kabir Nagar News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छिबरा की टीम रही विजेता

Thu, 15 Jan 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chhibra's team emerged victorious in the quarter-final match.
पौली के कुड़वा में क्रिकेट प्र​तियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच गोविंदगंज और छिबरा के बीच खेला गया, जिसमें गोविंदगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 74 रन बनाया। जवाब में छिबरा की टीम ने 6 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच नावन और कुशहवा के बीच खेला गया। नावन ने टॉस जीता और बैटिंग चुनी। टीम ने 7 ओवर में 80 रन बनाए। कुशहवा की टीम ने 6 ओवर दो गेंद में 83 रन बना कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब रोहित को मिला। तीसरा मैच रोचनपुर और पंखोबारी के बीच खेला गया। रोचनपुर ने सात ओवर में 91 रन बनाया। इसमें तार मोहम्मद ने धुआंधार बैटिंग कर 6 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी। तार मोहम्मद को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर सलमान, अर्सलान, हिफजुर्रहमान, अकरम शेख, सलमान लाला,अरमान हमजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed