{"_id":"581a285b4f1c1bad31436f5a","slug":"chhath-puja-preparations-swing-ponds-start-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, पोखरों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, पोखरों की सफाई शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने लिया छठ पूजा स्थलों का जायजा
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी को निर्जल व्रत रहकर महिलाएं भगवान सूर्य की उपासना करेंगी। छठ पूजा को लेकर पोखरों की सफाई शुरू हो गई है। नगर पालिका खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने बुधवार को छठ पूजा स्थलों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रसिद्ध त्योहार के लिए तैयारियांशुरू हो गई हैं। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सजनी शुरू हो गई गई है। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास स्थित पोखरा, पक्का पोखरा, शुगर मिल, गोलाबाजार, स्टेशनपुरवा आदि जगहों पर स्थित पोखरे की साफ सफाई का कार्य शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने इन स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर प्रकाश की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी प्रकार की दिक्कत लोगों को न होने पाएं। निरीक्षण के दौरान गोरख यादव, राधेश्याम, अब्दुल्लाह आदि लोग उपस्थित रहे।