Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath Mahaparva will begin today with Nahai-Khaay.

Sant Kabir Nagar News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva will begin today with Nahai-Khaay.
खलीलाबाद के पक्का पोखरे पर ​स्थित छठ घाट की बेदियों को सजातीं किशोरियां । संवाद
संतकबीरनगर। सूर्योपासना का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। चार दिवसीय महापर्व मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

छठ महापर्व को देखते हुए जिले के सभी नदी और तालाबों पर घाटों की सफाई के साथ ही वहां पर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा के साथ ही साथ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं नदी घाटों के किनारे लोग छठ वेदी बनाने में जुटे हुए हैं। इनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। व्रती परिवार की महिलाएं और पुरुष पूरे उत्साह और आस्था के साथ वेदियों का रंग रोगन करके उसे सजा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका परिषद के साथ ही साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी छठ घाटों पर सफाई के साथ ही बुनियादी इंतजाम किए जा रहे हैं। पूजा के दौरान घाटों पर कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी कमर कसकर तैयार है। घाटों पर गोताखोरों के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न नदी घाटों पर जाकर वहां पर छठ पूजा की व्यवस्था देखी और कमियां मिलने पर उन्हें कल तक हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
25 से शुरू होकर 28 के सूर्योदय तक चलेगा पर्व
ज्योतिषाचार्य सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि काशी पंचांग के अनुसार छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय-खाय से होगी। 26 को खरना के साथ 36 घंटे का व्रत आरंभ होगा। 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित होगा और 28 की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व पर इस बार रवि योग का निर्माण हो रहा है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर रवि योग और सुकर्मा योग निर्मित हो रहे हैं। छठ पर्व पर रवि योग व्रतियों को पूजा का कई गुना ज्यादा फल देगा। रवि योग 27 अक्तूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगा। व्रती रवि योग में ही सूर्य देव को प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही कौलव और तैतिलकरण का संयोग निर्मित हो रहा है। यह बहुत ही फलदायी है।
--------------------------

खलीलाबाद नगर पालिका में कुल 17 छठ घाट
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार बताते हैं कि खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में कुल 17 छठ घाट हैं। वहां पर व्रती महिलाएं छठ पूजा करती हैं। इनमें खलीलाबाद का पक्का पोखरा, हनुमान गढ़ी, विधियानी स्थित समय जी मंदिर, शुगर मिल परिसर स्थित पोखरा, बरई टोला स्थित अमृत सरोवर में छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। सभी स्थानों पर छठ पूजा को लेकर सफाई की व्यवस्था कर दी गई है। जिन पोखरों में पानी नहीं है, वहां पर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
----------------------------
अभी केवल डाला और सूपा ले रहे लोग
यूं तो छठ महापर्व में प्रयोग में आने वाले सामानों की खरीदारी बहुत से लोग कर रहे हैं लेकिन अभी उनकी खरीदारी केवल डाला और सूपा तक ही सीमित हैं। महिलाओं का मानना है कि डाला और सूपा के अतिरिक्त छठ व्रत में प्रयोग में आने वाले सभी सामानों की खरीदारी अंतिम दो दिनों में ही होगी। कारण यह है कि प्रसाद में प्रयोग किए जाने वाले सामान कच्चे होते हैं। इनमें सभी प्रकार के फल होते हैं। अगर पहले ही खरीद लिया जाएगा तो यह सामान खराब हो जाएगा। डाला जहां 200 से 250 रुपये में बिक रहा है, वहीं सूपा 100 से 150 रुपये में बिक रहा है। कच्चे सामान अभी बाजार में नहीं आए हैं।
क्या है नहाय-खाय
नहाय-खाय यानी नहाना और खाना। इस दिन श्रद्धालु नदी या किसी पवित्र जलाशय में स्नान करने के बाद रसोई की अच्छी तरह सफाई करते हैं और पूरी सात्विकता से भोजन बनाकर ग्रहण करते हैं। इस दिन खासतौर पर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। इसमें किसी भी तीखे मसालों और लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed