{"_id":"6afa0cec7a4e217a6b00829d","slug":"chhath-mahaparv-police-on-alert-divers-deployed-at-riverbanks-ghats-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160595-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व : पुलिस सतर्क, घाटों पर गोताखोर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व : पुलिस सतर्क, घाटों पर गोताखोर तैनात
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छठ महापर्व और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। साथ ही नदी-घाट पर गोताखोर तैनात किए गए हैं।
छठ महापर्व पर भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार देर रात जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में एसपी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के घाटों का स्वयं निरीक्षण करने और जरूरी इंतजाम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, बल्लियों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जल में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाए। पानी की अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
घाटों पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी इंतजाम किया जाए।
भीड़भाड़ वाले घाटों और आसपास के इलाकों में जेबकतरों, चेन स्नैचरों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मनचलों तथा अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रमुख मार्गों और घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहनों की पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था व्यवस्थित रखने के साथ जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने की हिदायत दी गई। यूपी-112 की पीआरवी को भी घाटों और प्रमुख मार्गों पर तैनात कर लगातार भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
एसपी ने घाटों और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे जलाने पर नियंत्रण रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। महत्वपूर्ण और संवेदनशील घाटों पर एलआईयू कर्मियों की ड्यूटी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की सूचना समय से जुटाने के निर्देश दिए।
बैठक में मूर्ति विसर्जन को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा गया। निर्धारित मार्गों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने तथा आयोजकों और स्थानीय संभ्रांत लोगों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार पर्यवेक्षण करने और निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा।