फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath festival starts from today with Nahay-Khay

Sant Kabir Nagar News: नहाय-खाय के साथ आज से छठ महापर्व शुरू

Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts from today with Nahay-Khay
संतकबीरनगर। लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले छठ की तैयारी पूरी हो चुकी है। पोखराें और तालाबों के किनारे बेदी बनाने का काम महिलाओं ने किया। पोखरों की साफ-सफाई हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं महापर्व के लिए बाजार भी सज चुके हैं। गन्ना, डलिया, सूप, नींबू, शरीफा, संतरा, नारियल आदि बाजारों में बिकने शुरू हो गए हैं। महिलाएं सामान की खरीदारी में जुट गई हैं।
विज्ञापन

डाला छठ के नाम से पूर्वांचल में चार दिनों तक चलने वाल छठ महापर्व के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं। महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। नगर पालिका क्षेत्र के समय जी स्थान के पास पोखरा, पक्का पोखरा, शुगर मिल स्थित पोखरे की सफाई हो चुकी है। यहां महिलाएं बेदी बनाने का काम भी पूरा कर चुकी हैं। इधर नगर पालिका ने भी पोखरों पर लाइट आदि की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बाजार सज गए हैं। बाजार में डलिया 180 रुपये, सूप 70 , गन्ना 70 रुपये जोड़ा, नींबू बड़ा 30 रुपये पीस, शरीफा 10, नारियल 30, संतरा 80 रुपये बिक रहे हैं। दुकानदार संगम ने बताया कि छठ को लेकर ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पूजा का उत्साह : मगहर। आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज हैं। आमी नदी के तट पर स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर घाट, कबीर घाट, धोबी घाट, पटना घाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बयारा के चौखड़िया मंदिर के पास कच्चे घाट आदि स्थानों पर सार्वजनिक रूप से छठ पूजा होगी। इसे लेकर व्रती परिवार के सदस्यों और आयोजन समिति की बैठक कर बेदी का निर्माण और पूजा के दौरान आने वाली व्रती महिलाओं के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के उपाए किए गए हैं। छठ पूजा पर नाविक, बैरिकेडिंग, खोया पाया केंद्र, ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था की जा रही है। छठ पूजा समिति के अवधेश सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed