फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath: Facing trouble to reach home

छठ : घर पहुंचने के लिए झेल रहे परेशानी

Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chhath: Facing trouble to reach home
मेंहदावल बाईपास पर बस में चढ़ने के लिए लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की शुरूआत होने वाली है। 25 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहे पर्व को देखते हुए बाहर से लोग बड़ी संख्या में घर लौट रहे हैं। जिससे ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ी हुई है। इस दौरान लोगों को सफर में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर ट्रेनों व बसों में भीड़ काफी बढ़ गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि दीपावली का पर्व बीत जाने के बाद कुछ राहत मिलेगी, लेकिन लोगों को सफर में राहत नहीं मिल सकी है। वजह यह है कि छठ महापर्व की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में जो लोग बाहर रहते हैं वह घर लौट रहे हैं। इसका असर यह है कि बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनें फुल होकर आ रही है। ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, पंजाब, मुम्बई आदि शहरों से आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर है। हालांकि रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सीवान जाने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आए सुबोध कुमार ने बताया कि टिकट कंफर्म नहीं हुआ, अब जनरल कोच में जाने की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में प्रवेश करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोग बस से गोरखपुर गए। वहां से ट्रेन पकड़कर बिहार जाएंगे। ऐसे में बसों में भी बीढ़ बढ़ गई है, इससे लोकल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोरखपुर जाने के लिए अस्थायी बस स्टैंड मेंहदावल बाईपास पर आए संजीव कुमार ने बताया कि बसों में भीड़ ज्यादा आ रही है, जिससे परेशान होना पड़ रहा है। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed