Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chhath conveys a message of cleanliness, self-restraint, and social unity.

Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है छठ

Thu, 12 Nov 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chhath conveys a message of cleanliness, self-restraint, and social unity.
संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में उत्साह बढ़ने लगा है। घरों से लेकर बाजारों और घाटों पर छठ की तैयारियां व्रती महिलाओं ने शुरू कर दी है। व्रती महिलाएं दउरी, सूपली और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था में जुट गई हैं। घरों से लेकर तालाबों और घाटों तक ''कांच ही बांस के बहंगिया'' जैसे पारंपरिक छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है।
विज्ञापन

भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा के लिए महिलाएं श्रद्धा और पवित्रता के साथ तैयारियां कर रही हैं। कठिन नियमों और संयम के बावजूद व्रती महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहता है।
विज्ञापन

-----------
छठ पर्व हमारी आस्था और विश्वास का महापर्व है। इसमें व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा करती हैं।
-प्रीति मिश्रा, पटखौली
----------
छठ पूजा हमें स्वच्छता, संयम और अनुशासन का संदेश देती है। व्रत के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर से लेकर घाट तक सभी लोग मिलकर व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नीलम, गिरधरपुर
----------
डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा महत्व रखती है। यह हमें प्रकृति और सूर्य के महत्व का एहसास कराती है। कठिन नियमों के बावजूद व्रती महिलाओं में विशेष उत्साह बना रहता है।

-प्रमिला, दुबौली
-----------
छठ पूजा हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। नई पीढ़ी को भी इस पर्व के महत्व और परंपराओं से परिचित कराना जरूरी है।
-प्रियंका, एईचाकाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed