{"_id":"6af606e63c34d974ba0d32a7","slug":"a-young-man-who-arrived-to-resolve-a-dispute-between-two-brothers-was-assaulted-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160433-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे युवक से की मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के रौजा गांव में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि चार लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि क्षेत्र के मड़हराजा गांव निवासी अबरार आलम के अनुसार, नौ नवंबर की शाम वह रौजा गांव से चाय पीकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मेहरुन्निशा ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अब्दुल वहाब और अहमद आपस में झगड़ रहे हैं। उन्होंने विवाद शांत कराने में मदद मांगी। इस पर अबरार दोनों भाइयों को समझाने पहुंच गए। आरोप है कि विवाद शांत कराने की बात कहने पर अब्दुल वहाब, अहमद और अन्य ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडों से पिटाई करने के कारण उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़ित ने 11 नवंबर को महुली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ो