फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chemical exhausted, X-ray facility stalled in CHC Khalilabad

Sant Kabir Nagar News: केमिकल खत्म, सीएचसी खलीलाबाद में एक्स-रे सुविधा ठप

Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chemical exhausted, X-ray facility stalled in CHC Khalilabad
- पिछले एक सप्ताह से नहीं हो रहा एक्स-रे, निराश होकर लौट रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर जिम्मेदार कितने फिक्रमंद हैं, इसका अंदाजा सीएचसी खलीलाबाद में एक सप्ताह से ठप एक्स-रे मशीन को देखकर लगाया जा सकता है। इस सीएचसी पर करीब 20 से 30 मरीज प्रतिदिन एक्स-रे के लिए आते हैं, लेकिन केमिकल (डेवलपर) न होने के चलते एक्स-रे बंद है। इसकी सूचना भी कक्ष के बाहर लगा दी गई है। जिससे मरीज निराश होकर लौट जा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में प्रतिदिन करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें एक्स-रे जांच की आवश्यकता होती है। करीब 20 से 30 मरीजों का एक्स-रे भी होता है। वर्तमान में मरीज एक्स-रे कक्ष में पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि एक्स-रे मशीन में लगने वाला केमिकल नहीं है। जिसकी वजह से एक्स-रे नहीं हो पाएगा। मरीज शांतनु, विक्रम ने बताया कि पैर में चोट लगा था। एक्स-रे कराने के लिए डॉक्टर ने लिखा है लेकिन नहीं हुआ। अब बाहर से एक्स-रे कराना मजबूरी है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। अगर केमिकल (डेवलपर) नहीं है तो उसे उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे मरीजों का एक्स-रे नियमित तौर पर हो सके। - डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed