फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Check-ups were conducted and people donated blood at the health camp.

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच, लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 26 Jul 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Check-ups were conducted and people donated blood at the health camp.
मगहर। नगर पंचायत मगहर के कार्यालय में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका चेयरमैन अनवरी बेगम ने उद्घाटन किया। इस दौरान नगर तथा आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और रक्तदान किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि शिविर आयोजन से नगर तथा आसपास के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने का अवसर मिला है। इससे उनके शरीर में किसी भी बीमारी का समय से पता चल जाता और उसका इलाज होने पर रोग से निजात मिल जाती है।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. सोनी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कैंप लगाने का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य की समस्या के प्रति जागरूक हो सके। गरीब, असहाय लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें इलाज कराने का परामर्श देना है। शिविर के माध्यम से बीपी, शुगर की निशुल्क जांच करना और कैंप में पंजीकृत मरीज को अस्पताल में दवा से लेकर सर्जरी आदि में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान के लिए ब्लड बैंक वाहन भी लगा रहा, जिससे रक्तदाता आसानी रक्तदान कर सकें। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन, नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर,गर्भस्थ शिशु की जांच, फिटल डॉप्लर जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर स्त्री प्रसूति रोग डाॅ. हिमानी, डाॅ. तमन्ना, आकाश श्रीवास्तव, करिश्मा चौधरी, सुशीला, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed