फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Check and keep the documents of those staying in the hotel safe: SP

होटल में ठहरने वालों के दस्तावेज चेक कर सुरक्षित रखें : एसपी

Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Check and keep the documents of those staying in the hotel safe: SP
-होटल व लाज मालिकों के साथ एसपी ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को होटल व लॉज के मालिक व प्रबंधक के साथ बैठक की। इस दौरान उपस्थित लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगवाने तथा हाईवे व सड़क पर भी कैमरे लगने के बारे में बताया।

एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि होटल व लॉज में ठहरने वाले यात्रियों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की सघन जांच करें। आईडी की फोटो प्रति अपने पास रखें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर पुलिस को सूचित करें। साथ ही अग्नि शमन उपकरणों को समय-समय पर चेक करने के साथ ही हाईवे व सड़क किनारे स्थित होटल व लॉज के सामने सड़क पर वाहनों को न पार्क कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीओ यातायात दीपांशी राठौर, रीडर एसपी इंस्पेक्टर कृष्णदेव सिंह, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed