{"_id":"66ec68ac3754ea871f08a451","slug":"cheating-of-rs-25-lakh-from-trust-wallet-app-case-against-seven-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120969-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रस्ट वॉलेट एप से ढाई लाख रुपये की ठगी, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रस्ट वॉलेट एप से ढाई लाख रुपये की ठगी, सात पर केस
Thu, 19 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस के सामने ट्रस्ट वॉलेट एप के माध्यम से धोखाधड़ी करके ढाई लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घटना में आरोपी बनाए गए सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
क्षेत्र के चंगेरा गांव निवासी विजयनाथ ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि उनके परिचित अख्तर हुसैन निवासी दसांवा थाना दुधारा और गांव के ही शैलेंद्र उनके घर पर आए। जिनके साथ इन लोगों का एक और साथी धर्मेंद्र कुमार बौध निवासी गोरखपुर भी था। तीनों ने उनको अपने प्रभाव में लेकर क्रिप्टो फाइनेंस कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताते हुए ट्रस्ट वॉलेट एप में रुपये लगाने पर 18 प्रतिशत ब्याज डालर के रूप में मिलेगा।
इन लोगों ने मानसिक रूप से दबाव डालकर मोबाइल में एप डाउनलोड कर दो लाख 50 हजार रुपये नकदी डालर के माध्यम से निवेश कर दिए। इसी बीच गांव के अन्य लोगों को भी ये बातें बताकर रुपये निवेश कर सभी के रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर टालमटोल करते रहे और मोबाइल बंद कर लिए।
विज्ञापन
29 अप्रैल को सेमरियांवा में मिलकर व्यक्तिगत रूप से रुपये की मांग की तो आरोपी उन्हें गाली देते हुए मारपीट पर उतारु हो गए और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपी के साथ ही चंगेरा गांव निवासी छोटूलाल, बनवारी, अनिरुद्ध, बिंदू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।