फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Changing weather patterns are making people sick

Sant Kabir Nagar News: मौसम का बदलता मिजाज, लोगों को कर रहा बीमार

Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Changing weather patterns are making people sick
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

- बुखार, उल्टी-दस्त, रक्तचाप के इमरजेंसी में पहुंचे 18 मरीज
संवाद न्युज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान में बढ़ोतरी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मौसम का मिजाज बदलने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में 18 मरीज पहुंचे। सभी बुखार, उल्टी-दस्त, रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण इन मरीजों को हीटवेव पीड़ितों के लिए बने कोल्ड रूम में रखकर डॉक्टर इलाज में जुटे रहे।
जिला अस्पताल में इन दिनों डायरिया के लक्षण वाले मरीजों की भरमार है। रविवार का दिन होने के कारण ओपीडी बंद था । लेकिन बुखार, उल्टी दस्त, सिरदर्द और मधुमेह से पीड़ित मरीजों का इमरजेंसी में आना जारी रहा। इमरजेंसी वार्ड के कोल्डरूम में भर्ती मरीजों में लहुरादेवी निवासी 80 वर्षीय रामशब्द, मंजू देवी पत्नी सुशील, गगन बाबू निवासी इलाइची देवी पत्नी राम वृक्ष थीं। वहीं मेंहदावल निवासी 45 वर्षीय उषा देवी भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थीं।
विज्ञापन


बचाव के लिए रखें ध्यान
बाहर जाते समय छाता व पानी की बोतल साथ रखें।
दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
पानी, ओआरएस का घोल व तरल पदार्थ लेते रहें।
तली-भुनी और मसालेदार भोजन करने से बचें।
हल्के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें।

बुखार, रक्तचाप, सिर दर्द व डायरिया के लक्षण वाले मरीज बढ़ रहे हैं। मार्च व अप्रैल में वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय रहते हैं। जिसके कारण बुखार व उल्टी-दस्त आदि की चपेट में लोग आ रहे हैं। सलाह है कि खाने में सलाद का सेवन करें। पानी और तरल पदार्थ लेते रहें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ परामर्श फिजिशियन

- चार दिनों में डायरिया के 26 बच्चे भर्ती, पीआईसीयू फुल
मौसम की मार से सबसे अधिक बच्चें पीड़ित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले कुछ दिनों से 10 बेड का पीआईसीयू फुल रह रहा है। रोज पांच से छह की संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 17 अप्रैल को नौ , 18 को छह, 19 को छह और 20 अप्रैल को पांच बच्चे भर्ती हुए। कुल मिलाकर चार दिनों में 26 बच्चे भर्ती हुए। जिनमें से छह बच्चे स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। आज सुबह 18 बच्चे भर्ती मिले जिसमें आईसीयू में 10 बच्चे और चिल्ड्रेन वार्ड में आठ बच्चों को भर्ती किया गया। बच्चों का इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी पाल ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से बच्चे जल्दी प्रभावित होते हैं। ज्यादातर बच्चे डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed