फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Changing Weather Is Causing Illness... Stay Cautious.

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव बना रहा बीमार...रहें सावधान

Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Changing Weather Is Causing Illness... Stay Cautious.
मेडिकल कॉलेज में मरीज को परामर्श देतीं चिकित्सक।संवाद
पडरौना। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। दिन में तेज धूप के साथ पछुआ हवा और रात के समय हो रही हल्की ठंडक के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सर्वाधिक संख्या सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस के रोगियों की है। चिकित्सक दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में आए इस उतार-चढ़ाव के बीच ठंडी चीजों का सेवन सीधे तौर पर संक्रमण को दावत दे रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, इस समय ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। इनके इस्तेमाल से न केवल गला खराब हो रहा है, बल्कि गलो व फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा हो रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना आने वाले मरीजों में करीब 40 फीसदी बुखार और 30 फीसदी से अधिक लोग एलर्जी व खांसी से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आहार विशेषज्ञ डाॅ.अर्पिता सिंह ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रही थी,जहां उन्होंने मरीजों को दवा के साथ डाइट में मौसम के साथ बदलाव करने के लिए सलाह दे रही थीं। उन्होंने बताया कि सिर्फ दवाओं के भरोसे रहने के बजाय खानपान में बदलाव करना इस समय सबसे जरूरी है। मरीजों को मौसमी फलों के सेवन जैसे संतरा, अंगूर, खीरा, तरबूज, ककड़ी का सेवन करें। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। भोजन में लौकी, तरोई, नेनुआ, भिंडी और ताजा हरी सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी। बढ़ रही गर्मी के बीच पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, लेकिन वह सामान्य तापमान या हल्का गुनगुना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ये सावधानी रखकर हो सकता है बचाव
- धूप से आने पर फ्रिज में रखे ठंडे पानी, कोल्डड्रिंक व आईसक्रीम का तत्काल सेवन न करें।

- सुबह और रात के समय शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें, इसी वक्त ठंड का असर ज्यादा होता है।

- बुखार तीन दिन से ज्यादा रहे या सांस लेने में दिक्कत हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

- दिनचर्या को नियमित करें, समय से उठें और अपने कार्यों को निपटाएं।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, इससे यूरिन संक्रमण का खतरा कम होगा।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed