{"_id":"6ad51bc0a604550d98096f6c","slug":"changing-weather-is-causing-illness-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159216-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदला रहा माैसम बना रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदला रहा माैसम बना रहा बीमार
विज्ञापन
मगहर के नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शुगर, बीपी, बुखार और खांसी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई।
साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही 16 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी हो रही है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। स्वच्छ साफ उबला पानी पीते रहें।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 997 मरीजों ने इलाज कराया। बुखार से पीड़ित इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली।
विज्ञापन
शिविर में आई रामलखन, संगीता देवी आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 68 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 68 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।ध