फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Changing face of Samay Mata Temple...yoga point and herbal garden will be constructed

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर की बदल रही सूरत...योगा प्वाइंट और हर्बल वाटिका का होगा निर्माण

Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Changing face of Samay Mata Temple...yoga point and herbal garden will be constructed
- एसएचजी मार्ट और वाटर एटीएम भी बनेगा
विज्ञापन

- पर्यटकों की आमद बढ़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समय माता मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसमें अब योगा प्वाइंट, वाटर एटीएम और हर्बल वाटिका का भी निर्माण होगा, ताकि पर्यटकों की आमद बढ़ सके। इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार किया है। जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा। इससे समय माता मंदिर आने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
शहर के समय माता मंदिर परिसर में स्थित पोखरे को पिकनिक स्पाॅट के रूप में विकसित करने के लिए करीब तीन करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। यहां पर पोखरे के चारो तरफ सीढि़यां बनाई जानी हैं, जिसमें दो तरफ सीढि़यों का काम पूरा हो गया है। साथ ही बैठने के लिए बेंच और बच्चों के मनोरंजन आदि के लिए झूला, फव्वारा आदि भी बनाया जाना है।
विज्ञापन


अब प्रशासन ने विनियमित क्षेत्र के अवस्थापना मद से 50 लाख रुपये और उपलब्ध कराया है। इससे यहां पर योगा प्वाइंट, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार और गरीबी उन्मूलन को प्रोत्साहित करने के लिए एसएचजी मार्ट, वाटर एटीएम और हर्बल वाटिका का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे यहां आने वाले वालों को योग करने की जहां सुविधा मिलेगी वहीं एक ही स्थान पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामान आसानी से मिल सकेंगे। साथ ही वाटर एटीएम बनने से लोगों को पीने का स्वच्छ पानी मिलेगा। हर्बल वाटिका बनने से लोगों को यहां औषधी पौधों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मनोरंजन के साथ व्यावसायिक गतिविधियां होंगी शुरू
समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण के साथ योगा प्वाइंट, एसएचजी मार्ग आदि के निर्माण से यहां पर पर्यटकों के आमद बढेगी। इससे आसपास व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होंगी। शहर निवासी संतोष कुमार, अशोक कुमार आदि ने कहा कि प्रशासन की यह पहल अच्छी है। इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा।


शहर के समय माता मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही योगा प्वाइंट, एसएचजी मार्ग, वाटर एटीम और हर्बल वाटिका भी बनाया जाएगा। जल्द ही यहां की सूरत बदली नजर आएंगी।
- महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed