{"_id":"67bb5e4c15e842918a0dc85d","slug":"challan-issued-for-24-vehicles-parked-on-the-roadside-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129011-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे खड़े 24 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे खड़े 24 वाहनों का किया चालान
Sun, 23 Feb 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
डीद्या के पास हाइवे पर खड़ी डीसीएम का चालान करतीं एआरटीओ।
संतकबीरनगर। जनपद में अनाधिकृत रूप से सड़क के किनारे खड़े वाहनों पर प्रशासन का डंडा चला है। इस मामले में एआरटीओ की टीम ने जांचकर 24 वाहनों का चालन किया गया है।
ऐसे वाहनों के खड़े होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही साथ जाम की समस्या भी पैदा होती है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई चलती रहेगी। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
हाईवे एवं अन्य सड़क मार्ग पर वाहन खड़ा करके गायब होने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। इसके लिए प्रशासनिक टीम ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह के अगुवाई में टीम ने जिले के गोरखपुर बार्डर से लेकर बस्ती बार्डर पर स्थित टेमा रहमत तक सघन जांच चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर टीम को हाईवे के किनारे काफी वाहन खड़े मिले। सबसे ज्यादा डीघा एवं मनियरा के पास वाहन खड़े पाए गए। जिसके बाद उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
टीम ने 24 वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा मिलने पर उनका नियमानुसार चालान किया। जिससे अन्य वाहनों को आवागमन में हाईवे पर किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े और हादसों को रोका जा सकें।