फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chairman meet to cm

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Mon, 11 Jan 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
chairman meet to cm
लखनउ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा। - फोटो : KHALILABAD
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष ने लखनऊ में मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, नहीं रुकेगा विकास का पहिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की और जनपद की समस्याओं एवं नगर पालिका क्षेत्र के विकास पर चर्चा किया। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से विकास में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण का आग्रह किया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हो चुका है लेकिन इन क्षेत्रों में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं शुरू हो सका है। जिससे सीमा क्षेत्र के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों के लोग विकास की राह जोह रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष खलीलाबाद शहर में आस्था के केंद्र समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण, शहर में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण, जिला मुख्यालय पर परिवहन निगम द्वारा बस स्टैंड का निर्माण, नगर पालिका के जर्जर भवन के नवनिर्माण, शहर की प्रमुख सड़कों आदि के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि खलीलाबाद के विकास में कहीं से कोई समस्या नहीं आने पाएगी। साथ ही कहा कि सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed