फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   chainman suspend

चेनमैन के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू, सरकारी चेक चुराकर भुगतान करने का है आरोप

Tue, 03 Nov 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
chainman suspend
चेनमैन के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू, सरकारी चेक चुराकर भुगतान करने का है आरोप
विज्ञापन

- 20 मार्च से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था सत्यप्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में चेनमैन पद पर तैनात सत्यप्रकाश की बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। उस पर सरकारी चेक चोरी कर भुगतान करने का आरोप है। पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। वहीं विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है।
चेनमैन सत्यप्रकाश 20 मार्च 2020 से ही ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। इधर पूर्व की तैनाती वाले धनघटा तहसील में उसका आना-जाना लगा रहता था। उसी बीच धनघटा तहसील के नाजिर खाते का चेक उसने चोरी किया और फिर अपने परिचित के खाते में भुना भी लिया। इसकी जानकारी तहसीलदार के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुई। उसके बाद उसी दिन नायब तहसीलदार की ओर से आरोपी चेनमैन के खिलाफ जालसाजी, चोरी और गबन का केस दर्ज कराया गया था और पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी हिरासत में ले लिया था। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भी भेज दिया। इस घटना के बाद एसडीएम खलीलाबाद ने आरोपी चेनमैन को निलंबित कर दिया। डीएम ने इस प्रकरण में एसडीएम धनघटा से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

धनघटा एसडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि तहसीलदार वंदना पांडेय की ओर से रिपोर्ट मिली है। तहसीलदार की आख्या में आरोपी चेनमैन सत्यप्रकाश और नाजिर सत्यकाम की मिलीभगत से चेक चोरी होने का जिक्र है। इसके साथ बैंक की मिलीभगत होने की संभावना भी जताई गई है। उनकी ओर से विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। डीएम की ओर से धनघटा में तैनाती पाए न्यायिक तहसीलदार रत्नेश तिवारी को मामले की जांच सौंपी गई है लेकिन अब तक न्यायिक तहसीलदार ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जैसे ही वह कार्यभार ग्रहण कर लेंगे, वैसे ही मामले की जांच करके रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा तहसील से सरकारी चेक चोरी करने के आरोपी चेनमैन सत्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा और निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने उसे जेल भी भेज दिया है। एसडीएम धनघटा की रिपोर्ट का अवलोकन करके उसमें जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि अंतिम जांच न्यायिक तहसीलदार धनघटा को सौंपी गई है।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed