फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Certificates and keys were handed over to the beneficiaries of three CM and 17 PM housing projects

Sant Kabir Nagar News: तीन सीएम और 17 पीएम आवास के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र और चाबी सौंपी

Thu, 27 Mar 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Certificates and keys were handed over to the beneficiaries of three CM and 17 PM housing projects
धनघटा। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नाथनगर ब्लाॅक के देवकली खुर्द में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान तीन सीएम और 17 पीएम आवास के लाभर्थियों को प्रमाण पत्र और प्रतिकात्मक चाभी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि गरीबी मानक को तोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में हो रहे विकास को देखकर अन्य प्रदेश के लोग कल्पना कर रहे है की उन्हें उत्तर प्रदेश में बसने का मौका मिले। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना पात्रता के आधार पर मिल रही है। आज प्रदेश भय मुक्त के श्रेणी में सबसे अगले पायदान में है।
विज्ञापन

बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में शामिल एनआरएलएम महिलाओं के लिए काफी हितार्थ साबित हो रही है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ स्वावलंबी बन रही हैं। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी ने कहा कि बगैर भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन धीरज पांडेय ने किया, जबकि अश्वनी कुमार शुक्ला, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एडीओ एमआई दिलीप कन्नौजिया, एडीओ समाज कल्याण अजीत यादव, सीडीपीओ विद्यारानी पाल, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, सचिव केशव दास, अवधेश तिवारी, विश्वनाथ मिश्र, अजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed