फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Central and state government working in the interest of farmers: Gopeshwar

किसान हित में कार्य कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : गोपेश्वर

Sun, 20 Aug 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Central and state government working in the interest of farmers: Gopeshwar
- भाजपा किसान मोर्चा का किसान महासम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। कस्बे के बाबा दानी नाथ शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। महासम्मेलन में भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के जरिए किसानों के हित में किए गए कार्यों को गिनाया किया। इस मौके पर किसानों को आम के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने किसान हित में किसान सम्मान निधि योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए योगी सरकार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावी छात्रों को टैबलेट, स्मार्टफोन व धनराशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हित में निरंतर कार्य कर रही है। अभी तक किसी सरकार ने किसानों के लिए इस प्रकार से कार्य नहीं किया है। सम्मेलन को कार्यक्रम के आयोजक पीएन सिंह, संतोष पाल, कैलाश नाथ मिश्र, रामसरिक यादव, धनपत ओझा, संतोष सिंह, दुर्गेश राय, नितेश राय, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed