फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   celebrated rakshabandhan

राखी बांधी,सुरक्षा का वचनलिया 

Thu, 18 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
celebrated rakshabandhan
रक्षा बंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की सुबह छह बजे से 11.30 बजे तक बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी और अपनी रक्षा का वचन लिया। जिनके अपने सगे भाई नहीं थे वे रिश्ते के भाइयों को राखी बांधी। 
विज्ञापन


भाइयों को राखी बांधने के लिए बहने ससुराल से मायके भी गई। यहां तक कि जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने बहनें बस्ती कारागार पहुंच गईं। टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ भाड़ देखी गई। शहर से लेकर देहात में रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों में काफी रौनक रही। पुरोहितों ने भी यजमानों को रक्षा सूत्र बांधा। 
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में ही भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर बहनों में गजब की फूर्ति दिखी। सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। रखी तो पहले ही आ गई थी। मिठाइयाें के साथ जरूरत के सामान मसलन अक्षत, दही, रोली की व्यवस्था की जाने लगी। स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर भाइयों ने विधि-विधान से सिर पर रुमाल रखा। बहनों ने दही, अक्षत, रोली का तिलक लगवाया और आरती उतारने के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों को मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। रखी बांधने के लिए कई नई नवेली दुल्हनें ससुराल से मायके पहुंच गई तो ज्यादातर भाई ही बहन के घर आकर राखी बंधवाई। बस्ती जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों पर भी काफी भीड़ देखी गई। पर्व को लेकर परिवहन निगम ने भी तैयारियां कर रखी थी। साधन संपन्न लोग खुद के वाहनों से महिलाओं को उनके मायके पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed