Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Celebrate the festival in a traditional and peaceful manner

Sant Kabir Nagar News: परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival in a traditional and peaceful manner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्गा पूजा, दशहरा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से मनाने के मद्देनजर जिला शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद में त्योहारों को मनाए जाने की गौरवशाली परंपरा रही है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आनंद के वातावरण में आपसी भाईचारे एवं एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए परंपरागत तरीके से मनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने नवराित्र के दौरान विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा पंडालों के आसपास एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों का विशेष रूप निरीक्षण कर ढीले एवं लटके हुए विद्युत तारों को ठीक करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया की मूर्ति विसर्जन के सभी रास्तों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करा दिया जाए।
प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर पेड़ की डालियां यदि लटकी हुई है तो उसे व्यवस्थित करा दिया जाए।
डीएम ने ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित सभी सब डिवीजन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा में दुर्गा पंडालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थाओं के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं अपने विभागीय कार्यों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय रहते आवश्यकतानुसार ठीक करा लिया जाए।
एसपी संदीप कुमार मीना ने नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के दौरान चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था का आश्वासन देते हुए कहा की त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी, फिर भी उन्होंने स्थानीय लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल क्षिप्रा पाल, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ मेंहदावल सर्व दमन सिंह, सीओ धनघटा अभय मिश्रा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed