{"_id":"60ef22188ebc3e135476755e","slug":"cdo-ordered-to-cut-salary-of-secretary-khalilabad-news-gkp401870024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने अनुपस्थित सचिव का वेतन काटने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने अनुपस्थित सचिव का वेतन काटने के दिए निर्देश
विज्ञापन

एक सप्ताह में अधूरे पड़े कार्य पूरे नहीं हुए तो रुकेगा पंचायत सचिवों का वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अनुपस्थित रहे एक पंचायत सचिव का एक दिन का वेतन काटने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की कि आवास, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय अगर एक सप्ताह में पूर्ण नहीं हुए तो इस माह का वेतन जारी नहीं होगा।
सीडीओ बुधवार को अपराह्न नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उसके उपरांत ब्लॉक सभागार में पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास के किस्त के सापेक्ष ई-मस्टर रोल निर्गत होने की स्थिति, मनरेगा में महिला मेट की तैनाती, रिजेक्ट पेमेंट, मानव सृजन, आईजीआरएस शिकायत, पौधरोपण, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास पूर्ण होने की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ ने पंचायत सचिवों व तकनीकी सहायकों की जमकर क्लास लगाई। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अम्बरीश पटेल छुट्टी पर हैं, लेकिन अनुपस्थित रहने से नाराज सीडीओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने और नोटिस जारी करने के निर्देश बीडीओ विजय कुमार पांडेय को दिए। समीक्षा बैठक में आवास, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय पूर्ण न होने से नाराज सीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो उनका इस माह का वेतन रोक दिया जाएगा। बैठक में कायाकल्प योजना पर बीडीओ ने विशेष बल दिया। एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद, पंचायत सचिव अनिल सिंह, अजीत सिंह, किशन यादव, एकता सिंह, शिव प्रकाश सिंह, प्रशांत यादव, भारती शर्मा, गणेश त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, पिंटू यादव, प्रेमचंद यादव मौजूद रहे।