{"_id":"5e35ab258ebc3e4ae5692bbf","slug":"cdo-inspection-news-khalilabad-news-gkp3393755149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक में निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : KHALILABAD
सीडीओ ने सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
- अनुपस्थित जेई आरईएस का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सीडीओ ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले जेई आरईएस का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शौचालय के लिए मिली धनराशि लाभार्थियों के खाते में तुरंत भेजने के लिए कहा।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय करीब तीन बजे सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेई आरईएस सुल्तान अहमद सिद्दीकी गैरहाजिर मिले। इससे नाराज होकर उन्होंने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कहीं कार्यस्थल पर भ्रमण हेतु जाना है तो भ्रमण रजिस्टर में जरूर अंकित करें। शौचालय निर्माण के लिए मिली धनराशि की समीक्षा में पाया कि अब तक बड़ी संख्या में लाभार्थियों की धनराशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। उन्होंने जल्द से जल्द शतप्रतिशत धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए ऐसे आवास जिनकी धनराशि लाभार्थियों के खाते में जा चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आवासों को पूर्ण कराकर वेबसाइट पर उसकी फोटो अपलोड करने पर जोर दिया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आरके चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।