फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CDO and ASP inspected the newly constructed Belhar Kala police station.

Sant Kabir Nagar News: सीडीओ व एएसपी ने किया नवनिर्मित बेलहर कला थाने का निरीक्षण

Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
CDO and ASP inspected the newly constructed Belhar Kala police station.
बेलहर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को नवनिर्मित बेलहरकला थाना भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी और मिली कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने थाना परिसर के विभिन्न कार्यालय कक्षों, बैरक, मालखाना, शौचालय, बिजली व्यवस्था, पेयजल सुविधा, परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में कुछ स्थानों पर खामियां मिलने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था और ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शेष बचे सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर भवन पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि थाना भवन में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ फरियादियों के लिए भी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पुलिस कार्यप्रणाली और जनसेवा दोनों अधिक प्रभावी होंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed