फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CCTV cameras found on two centers

दो केंद्रों पर बंद मिला सीसीटीवी कैमरा

Tue, 06 Feb 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 06 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras found on two centers
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन अधिकारियों की जांच में दो परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा बंद कर परीक्षा कराने का मामला प्रकाश में आया। इसके साथ ही एक केंद्र पर हाईस्कूल का प्रश्न पत्र कम पड़ गया। सख्ती के चलते सुबह की पाली में 3577 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शाम की पाली इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र में केंद्र व्यवस्थापक द्वारा एक नकलची के पकड़े जाने पर उसे रस्टीकेट कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 जनपद के 103 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जिसमें हाईस्कूल के 1628 और इंटरमीडिएट के 1949 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद पर डेस्क स्लीप न लगने से छात्राएं परेशान रहीं। बाद में प्रधानाचार्य अरूधंती और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीना सिंह ने छात्राओं के बैठने की व्यवस्था कराई। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग पर हाईस्कूल का प्रश्न पत्र कम पड़ गया। मामले की सूचना मिलने पर डीआईओएस शिव कुमार ओझा खुद प्रश्न पत्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि 10 प्रश्न पत्र कम पड़ गए थे। केंद्र व्यवस्थापक ने सूचना दी तो वे मौके पर गए और प्रश्न पत्र को उपलब्ध कराया। डीआईओएस ने बताया कि धनघटा के तहसीलदार ने रिपोर्ट दी है कि अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज पारासीर के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दी कि पथिक जी इंटर कॉलेज सुकरौली पर भी कैमरा बंद था। दोनों विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों से जानकाली ली गई। इस पर केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि बिजली कट गई थी। जिसकी वजह से कैमरा बंद हो गया था। बाद में इनवर्टर लगवाकर उससे कनेक्ट कर सीसीटीवी कैमरा चलवाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed