फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CCTV camera removed from Chairman's house due to opposition from councilors

Sant Kabir Nagar News: सभासदों के विरोध पर चेयरमैन के घर से निकलवाया गया सीसीटीवी कैमरा

Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera removed from Chairman's house due to opposition from councilors
बेलहर। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद के घर पर नगर पंचायत निधि से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे को शनिवार को निकलवा दिया गया। उसे चिह्नित स्थान पर लगाया गया। बता दें कि शुक्रवार को नगर पंचायत बेलहर कला बोर्ड की बैठक में व्यक्तिगत सीसीटीवी कैमरा और हाई मास्ट लगाने को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का विरोध किया था। उसके बाद सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। सभासद निरंकार मिश्र, लक्ष्मण कन्नौजिया, अरुण राय, मोहम्मद समीर, दिलीप कुमार, दीनानाथ चौधरी, विजय साहनी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, प्रेमा देवी, सुभद्रा देवी ने बोर्ड की बैठक में सीसीटीवी कैमरा को व्यक्तिगत लगवाए जाने का विरोध किया था। शनिवार को ईओ अमित कुमार सिंह ने इसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष के घर लगवाया गया सीसीटीवी कैमरा उतरवाकर उसे चिह्नित जगह पर लगवाया। इस संबंध में ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा नगर पंचायत निधि से लगवाया जा रहा है और सार्वजनिक स्थानों पर लगवाया जाएगा। किसी के व्यक्ति घर पर नहीं लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed