फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CBSE exams begin today, 4550 candidates to appear

Sant Kabir Nagar News: सीबीएसई की परीक्षा आज से, 4550 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE exams begin today, 4550 candidates to appear
संतकबीरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वर्ष 2026 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए गाइड लाइंस जारी कर दी गई है। 10 बजे के बाद परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई ने परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए हैं। इसमें सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, जीआर एकेडमी देवडाड़ और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 4550 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इसमें हाईस्कूल के 2707 और इंटरमीडिएट के 1843 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। सीबीएसई ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरे की जांच कर उसे ठीक करा लें। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा हाल में छात्रों को आधा घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों पर डेस्क स्लिप आदि लगा दी गइ्र है। केंद्र व्यवस्थापक को नकल विहीन परीक्षा का निर्देश दिया गया है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जाएगी। हर केंद्र पर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed