{"_id":"645e91a237ad12d41006e5a4","slug":"cbse-examination-education-khalilabad-news-c-7-1-163525-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रिजल्ट निकला तो मंदिर में दर्शन को पहुंचे टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रिजल्ट निकला तो मंदिर में दर्शन को पहुंचे टॉपर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को निकलने की सूचना मिली, तो छात्र परिणाम देखने को लेकर उत्सुुक हो गए। परिणाम निकला तो टॉपर छात्र मंदिर पहुंच गए और दर्शन कर आशीर्वाद मांगा और आगे भी बेहतर परिणाम की प्रार्थना की।
सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम 11.30 बजे जारी हुआ। उसके बाद छात्रों को सूचना मिली तो छात्र मोबाइल और लैपटॉप पर परिणाम देेखने के लिए परेशान हो गए। जो छात्र लैपटाॅप पर परिणाम नहीं देख पाए वह स्कूल में फोन लगाकर अपने परिणाम के बारे में जानकारी लेते रहे। इसके बाद दो बजे के करीब 10वीं का परिणाम जारी हो गया। छात्र स्कूल में भी पहुंच गए और परिणाम की जानकारी ली। इसके साथ ही मार्कशीट प्रिंट कराकर स्कूल प्रशासन ने छात्रों को दिया।
कुछ टॉपर परिणाम बेहतर आने पर मंदिरों की तरफ पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। छात्रा अन्विशा राय ने बताया कि उन्हें 12 वीं मेें जिले में तीसरा स्थान मिला है। वह मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। वहां आगे भी इसी तरह का परिणाम आने की प्रार्थना की। उनके साथ उनके पिता भी मंदिर पहुंचे थे।