फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cases pending for nine and 12 years also resolved in two days

Sant Kabir Nagar News: नौ और 12 साल से लंबित मामलों का भी दाे दिन में निस्तारण

Wed, 18 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cases pending for nine and 12 years also resolved in two days
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में कार्यरत रहे न्यायिक तहसीलदार ने नौ और 12 साल से लंबित राजस्व संहिता के मुकदमों का निस्तारण भी दो दिन में ही कर दिया था। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि यह मुकदमे इतने दिनों से क्यों लंबित थे। अब न्यायिक तहसीलदार की कारगुजारी की चर्चा तहसील में खूब हो रही है।
विज्ञापन

19 सितंबर 2023 को शासन के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी चंद्रिका प्रसाद शुक्ल को खलीलाबाद तहसील में न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद दो दिन में राजस्व संहिता के 130 मामलों का निस्तारण कर दिया। 26 दिन के कार्यकाल में बाद उन्होंने अपना स्थानांतरण करा लिया। इस मामले में जब रिकाॅर्ड देखा गया तो नौ साल और 12 साल से लंबित करीब पांच मुकदमों का भी उन्होंने दो दिन में ही निस्तारण किया था।
विज्ञापन

उन्होंने इन मुकदमों यह भी नहीं देखा कि यह इतने समय से क्यों लंबित थे। वर्ष 2016 के राजस्व संहिता के तीन मामले जिसमे रामनिहाेर आदि इंद्रीश, लखपाती, वहीं 2012 के राजमती, 2015 के कन्हैया, 2019 के मुनक्का देवी आदि के मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक तहसीलदार को आखिर इतनी जल्दी मुकदमों के निस्तारण में दिलचस्पी क्यों आई इसको लेकर तहसील में चर्चा खूब हो रही है। हर कोई न्यायिक तहसीलदार के कार्यकाल की चर्चा कर रहा है। लोग अब शासन स्तर से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed